जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। अवैध चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की ओर से सिदगोड़ा और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। विभाग ने मामले में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई के दौरान करीब 170 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।उत्पाद विभाग की टीम ने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह बस्ती और भुईयांडीह में शराब बिक्री के ठिकाने पर छापेमारी की। इसके बाद सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप बस्ती तथा मुंडरारी बस्ती, भुईयांडीह में दो अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की गई।चारों स्थानों से शराब बरामद होने के बाद विभाग ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ कर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा...