जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बाराबांकी तथा बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग, नूतनडीह, जेम्को और मनीफिट में छापेमारी की। अभियान के दौरान करीब 390 लीटर अवैध चुलाई शराब और 21 हजार किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चार अन्य आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी हो रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में संभावित ठिकानों की जा...