Jamshedpur News: अमीन प्रशिक्षण के लिए नामांकन जारी, 14 तक मौका
जमशेदपुर, अगस्त 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर प्रखंड में अमीन प्रशिक्षण के लिए नामांकन जारी है। 14 अगस्त तक नामांकन लिया जा सकता है। इसके लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो, योग्यता प्रमाणपत्र आधार कार्ड जमा करना है। आरक्षण का दावा करने वालों को जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए सामान्य व पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी को 350 और एससी, एसटी, महिला व दिव्यांग को मात्र 300 रुपए नामांकन शुल्क लिया जा रहा है। नामांकन के बाद 23 अगस्त से प्रशिक्षण शुरू होगा। नव भारत संस्थान चास, बोकारो ने इसका आयोजन जमशेदपुर के बीडीओ सुमित प्रकाश की अनुमति से इसका आयोजन किया है। प्रशिक्षण प्रभारी प्रभु शंकर सिंह ने बताया कि मैट्रिक या उच्च योग्यताधारी इसके लिए पात्र होंगे। प्रशिक्षण जमशेदपुर प्रखंड में ही दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.