जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। कोर्ट परिसर में रहने वाले सुनील को काफी समय से दिखाई नहीं दे रहा था। दोनों आंखों में मोतियाबिंद बढ़ जाने के कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सुनील की एक आंख में लेंस प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन के बाद अब वह देख सकेंगे। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के सुनील आनंद ने बताया कि संस्था और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से एसआईसीएस विधि से सुनील की एक आंख में लेंस प्रत्यारोपण किया गया। काफी समय से परेशान सुनील की सुध लेने वाला कोई नहीं था। वह कोर्ट परिसर में ही रहते हैं और लोगों की मदद से उनके खाने-पीने की व्यवस्था चलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...