Jamshedpur News: अब एआई चैटबॉट से दर्ज होगी शिकायत, थाने के चक्कर से मिलेगी मुक्ति
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: शहरवासियों को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए अब बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला पुलिस जल्द ही व्हाट्सऐप आधारित डिजिटल शिकायत व्यवस्था शुरू करने जा रही है। इसमें एआई चैटबॉट शिकायतकर्ता से जरूरी जानकारी लेकर शिकायत दर्ज कराने में मदद करेगा। शिकायत मिलने के बाद उसे संबंधित थाना या पुलिस पदाधिकारी तक भेजा जाएगा। शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप के जरिए शिकायत दर्ज होने से लेकर पुलिस की कार्रवाई तक की जानकारी मिलती रहेगी। फिलहाल व्यवस्था का परीक्षण चल रहा है। ट्रायल पूरा होने के बाद आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर सार्वजनिक किया जाएगा। नई व्यवस्था के लिए एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब ने तकनीकी स्तर पर एक सेल तैयार किया है। व्हाट्सऐप पर आने वाली शिकायतों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.