जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर में हत्या, लूट, चेन छिनतई, रंगदारी, हथियारबाजी और नशे से जुड़े बढ़ते आपराधिक मामलों पर झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) ने चिंता जताई है। संगठन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से अपराध नियंत्रण के लिए 90 दिनों की कार्ययोजना और स्पष्ट जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराध के बाद गिरफ्तारी ही पर्याप्त नहीं, पुलिसिंग ऐसी हो कि अपराधियों में कानून का भय दिखे।जेएचआरसी ने तीन चरणों की योजना सुझाई है। पहले 30 दिनों में अपराधियों की निगरानी, अवैध हथियार व नशे के खिलाफ कार्रवाई और संवेदनशील इलाकों में गश्त जबकि 60 दिनों में लंबित गंभीर मामलों की समीक्षा व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ 90 दिनों में थाना-वार अपराध नियंत्रण रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग क...