जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: लौहनगरी में बेकार पड़ी, लेकिन इस्तेमाल के लायक वस्तुएं अब जरूरतमंदों के काम आएंगी। टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (यूआईएसएल) ने बिष्टूपुर स्थित जी टाउन क्लब के पास अपने कचरा घटाने, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण (आरआरआर) केंद्र में रिलाइफ पहल शुरू की है। इसका उद्घाटन यूआईएसएल के एमडी अतुल भटनागर ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इसके तहत अनुपयोगी घरेलू वस्तुओं की सफाई और मरम्मत कर उन्हें मामूली कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे कचरा घटाने के साथ संसाधनों का संरक्षण और जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम ने चलाया स्वच्छता अभियानदान और दोबारा इस्तेमाल की जा सकेंगी उपयोगी वस्तुएं इस पहल के तहत लोग कपड़े, जूते-चप्पल, किताबें, खिलौने, ...