Jamshedpur News: अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: जुगसलाई विधानसभा के सिमुलडांगा स्थित उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय में "झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद " राँची द्वारा अतिरिक्त क्लासरूम के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया। साथ ही उन्होंने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षा संचालन एवं विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को भी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.