Jahanabad News विभिन्न बाजारों में एनएच 33 पर अतिक्रमण से परेशानी
जहानाबाद, जून 26 -- Jahanabad News किंजर , एक संवाददाता अरवल बिहार शरीफ एनएच 33 पर किंजर बाजार, कुर्था मोड, नगला, शांतिपूरम, शंकरपुर, इमामगंज आदि बाजारों में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। सड़क किनारे कोई बालू, गिट्टी, ईंट आदि निर्माण सामग्री रखकर बिक्री कर रहा है तो कुछ लोग सड़क के किनारे ठेला पर चाऊमीन, मोमो, अंडा तथा हरी सब्जियों की बिक्री कर रहा है। वहीं करपी मोड़, खीरी मोड़ पाली मोड़ एवं किंजर कुर्था मोड़ पर ऑटो चालक बेतरतीब ढंग से ऑटो लगाकर सड़क का अतिक्रमण बेवजह किया रहता है। किंजर पुलिस कभी भी अतिक्रमण हटाने का प्रयास भी नहीं करती है जिसके चलते अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News पईन की उड़ाही नहीं होने से एनएच 33 पर जल जमाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.