जहानाबाद, जून 26 -- Jahanabad News मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाने की पुलिस ने परामन के निकट से एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। जो सड़क के किनारे लगा था। इस मोटरसाइकिल को तीन दिन पहले लौहगढ के निकट एक युवक से छिन लिया गया था। इसके बाद से परेशान लगातार छापेमारी कर रही थी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि इसमें शामिल अपराधियों की भी पहचान कर ले गई है। शीघ्र ही उन लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...