Jahanabad News मोदनगंज प्रखंड में धान रोपनी की हुई शुरुआत
जहानाबाद, जून 26 -- Jahanabad News घोसी, निज संवाददाता। मोदनगंज प्रखंड रुकुनपूरा गांव में शुक्रवार को कुछ किसानों के द्वारा धान रोपनी की शुरुआत कर दी गई है। इस सिलसिले में किसान निरंजन कुमार ने बताया कि आद्रा नक्षत्र चार दिन बीत गया और वर्षा नहीं होने के कारण इसका प्रतिकूल असर खरीफ फसल की खेती पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि धान का पिचड़ा रोहिणी नक्षत्र में डाला गया था अब समय बीतता जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोटर पंप के सहारे धान रोपनी की शुरुआत की गई है ताकि अच्छी उपज हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.