Jahanabad News मोटरसाइकिल दुर्घटना में महिला घायल
जहानाबाद, जून 29 -- Jahanabad News रतनी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद बाजार स्थित बस स्टैंड के समीप हुए मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो महिला मामूली रूप से घायल हो गई। घायल महिलाओं में रेणु कुमारी एवं खुशबू कुमारी मौलनाचक की निवासी बताई जाती है। बताया जाता है कि टुनटुन कुमार अपने पत्नी खुशबू देवी एवं बहन रेणु कुमारी के साथ दो बच्चे को बैठाकर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जहानाबाद से मौलनाचक घर लौट रहा था। लौटने के क्रम में सामने से आ रहे टेम्पू के चकमा से मोटरसाइकिल असंतुलित हो गया और बीच सड़क पर दोनों महिला फेंका गई। स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल सवार को उठाया एवं इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद ले गया जहां इलाज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.