जहानाबाद, जून 26 -- Jahanabad News मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगभग 6 घंटे की बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप है तो दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिनके पास इनवर्टर था उन लोगों का बैटरी भी जवाब दे दिया । गर्मी से राहत के लिए लोग घर से बाहर निकाल कर बैठे देखे गए तो बहुत लोग छत पर बैठे देखे गए। शाम के समय नल जल की आपूर्ति नहीं हो पाई। गर्मी के समय पानी का आपूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान देखे गए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News बिजली कटौती से आम लोगों को हुई परेशानी बहुत से लोग पेयजल के लिए पूरी तरह नल जल पर आश्रित है। जिन लोगों के पास पानी नहीं था वे लोग दूसरे के घर से पानी लाते देखे गए। लोगों ने...