जहानाबाद, जून 26 -- Jahanabad News अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने की पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र के मोथा गांव से 14 लीटर देसी शराब बरामद किया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि देसी शराब बरामदगी के मामले में मोथा गांव के निवासी राजू कुमार पर नामजद केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पूरा डिटेल्स खंगाला जा रहा है। गुप्त सूचना के बाद मोथा नहर के पासर झाड़ी छिपाकर रखी शराब को बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...