जहानाबाद, जून 26 -- Jahanabad News कुर्था प्रखंड परिसर में स्वर्गीय सत्यदेव सिंह की मूर्ति बनाने का निर्णय सत्यदेव कुशवाहा ने अरवल एवं कुर्था क्षेत्र के लिए किए थे उल्लेखनीय कार्य अरवल, निज संवाददाता।

श्रद्धांजलि समारोह जिला जदयू कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कुर्था विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे स्वर्गीय सत्यदेव सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर सबसे पहले स्वर्गीय सत्यदेव कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया उसके बाद उनके किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

विकास कार्यों की सराहना इस मौके वक्ताओं ने कहा कि विधायक रहते हुए स्वर्गीय सत्यदेव कुशवाहा ने अरवल जिला एवं कुर्था विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास किया था। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य हमेशा याद कि...