जहानाबाद, जून 29 -- Jahanabad News जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी कोटा किरण कुमार ने सोमवार को नगर थाने का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, सिरिश्ता कक्ष, मालखाना, पुरुष और महिला हाजत और थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। एसपी ने थाने में दर्ज कांडों की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली और ससमय तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान कर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया। फोटो- 29 जून जेहाना- 17 कैप्शन- सदर थाने का सोमवार को निरीक्षण करते एसपी कोटा किरण कुमार। यह भी पढ़ें- Jahanabad News नगर थाने का एसपी ने निरीक्षण कर दिए कई निर्देश

हिंदी ...