जहानाबाद, जून 30 -- Jahanabad News अरवल, निज संवाददाता। पुलिस केंद्र अरवल में पदस्थापित प्रशांत कुमार सिंह एवं अविनाश कुमार सार्जेंट से प्रमोशन मिलने के बाद मेजर बनाऐ गए। प्रमोशन मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में दोनों पुलिस पदाधिकारी को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा स्टार लगाकर मेजर पद पर प्रोन्नति दी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रमोशन के बाद दोनों को पुलिस पदाधिकारी मेजर बन गए हैं। दोनों पुलिस पदाधिकारी को ईमानदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से जो भी निर्देश मिलेगा, उस निर्देश को पालन करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा की दोनों पुलिस पदाधिकारी पुलिसिंग कार्य को पूरी मजबूती से करेंगे। इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी हरीश कुमार सिंहा, लाइन डीएसपी ओम प्रकाश अरुण एवं जिले के...