जहानाबाद, जून 27 -- Jahanabad News शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बेलखारा गांव में हुई घटना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा करपी, निज संवाददाता। शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बेलखारा गांव में ठनका गिरने से 35 वर्षीय मालती देवी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालती देवी अपने खेत में भिंडी रोपने का कार्य कर रही थी।

घटना का विवरण इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ ठनका गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर तेलपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार...