जहानाबाद, जून 28 -- Jahanabad News सुरक्षा के किए गए थे कड़े प्रबंध, बरती जा रही थी चौकसी यह भी पढ़ें- Jahanabad News जिले में शांति व सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुआ मुहर्रमसुरक्षा व्यवस्था डीएम और एसपी विधि व्यवस्था का लेते रहे जायजा जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पूरे जिले में मोहर्रम शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। शनिवार की रात भर जुलूस अखाड़े निकाले गए और कर्बला में ताजियों का पहलाम किया गया। मोहर्रम को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पूर्व निर्धारित प्रशासनिक योजना के तहत शहर के अलावा ग्रामीण इलाके में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने इलाके में चौकसी बरत रहे थे। मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक को...