जहानाबाद, जून 27 -- Jahanabad News मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के राज खरसा गांव में शनिवार को चार वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया।

हिंसक मारपीट दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में छह लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले कलेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अरवल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार नीरज कुमार और रामउदय सिंह के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक पक्ष के मंगलदेव शर्मा, रामाकांत शर्मा और न...