Jahanabad News करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत
जहानाबाद, जून 27 -- Jahanabad News रतनी, निज संवाददाता । परसबिगहा थाना क्षेत्र के कजियाना गांव स्थित बधार में पशुपालक धर्मेंद्र कुमार की भैंस को विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुपालक अपना भैंस को चारा चराने के लिए बधार में ले गया था जहां बांस के सहारे खेत पटवन के लिए चाइनीज तार ताना हुआ था। उक्त तार की चपेट में भैंस आ गई तार में 440 करंट प्रवाहित हो रही थी। करंट की चपेट में आने झुलसकर घटनास्थल पर हीं मौत हो गई है। घटना की जानकारी तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई है। यह भी पढ़ें- करंट से भैंस की मौत, थाने में दिया आवेदन इस मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.