जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर 9 सितंबर को इंडोर स्टेडियम परिसर में जिला स्तरीय नियोजन- सह- व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में लगभग 20 से 25 कंपनियों एवं नियोजकों के भाग लेने की संभावना है। इस मेले के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों एवं रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी दी जाएगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन भी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...