जहानाबाद, सितम्बर 26 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। मद्य निषेध विभाग एवं जिले के विभिन्न थानों द्वारा जब्त कुल 9169.740 लीटर अवैध देशी एवं विदेशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। मद्य निषेध कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवं अधीक्षक, मद्य निषेध के पर्यवेक्षण तथा अवर निरीक्षक, मद्य निषेध की उपस्थिति में विनष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान उत्पाद विभाग द्वारा जब्त 7238.110 लीटर तथा पुलिस विभाग द्वारा जब्त 1931.630 लीटर देशी एवं विदेशी शराब को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विनष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...