जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर में 78 बच्चों की जांच Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार मंगलवार को बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन सदर प्रखंड स्थित डे केयर सेंटर में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान, चिकित्सकीय जांच एवं दिव्यांगता प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाना तथा उन्हें आवश्यक सहायक उपकरणों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना था। शिविर के दौरान मेडिकल बोर्ड द्वारा कुल 78 दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के उद्देश्य से ...