जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता हुलासगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 70 लीटर देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में शराब बरामदगी गया- पटना मेन रोड पर लाट गांव के पास कारोबारी रंजीत कुमार को टेम्पो से ले जाते वक्त हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बरामद शराब एवं टेम्पो को जब्त कर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 775 लीटर शराब के साथ तीन वाहन जब्त, सात तस्कर गिरफ्तार उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार...