जहानाबाद, नवम्बर 24 -- Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों और भूमिहीन विद्यालयों को अपना भवन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। डीएम छिरिङ वाई भूटिया के प्रयासों से अब तक 63 आंगनबाड़ी केंद्रों और 31 भूमिहीन विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। शेष संस्थानों के लिए भी दो से तीन दिनों के भीतर भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। जिले में भूमि उपलब्ध कराए गए 63 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 42 का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि चार केंद्रों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वहीं, कुल 49 भूमिहीन विद्यालयों में से 31 को जमीन मिल चुकी है। शेष 18 विद्यालय अभी भी भूमि के इंतजार में हैं। इसको लेकर डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ...