जहानाबाद, सितम्बर 18 -- Jahanabad News: मंडई वियर परियोजना के रैयतों के मुआवजा भुगतान का मामला भी जनता दरबार में पहुंचा जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जमीन विवाद से लेकर राशन कार्ड, सड़क, बिजली, नल-जल और मुआवजे तक की 53 फरियादें शुक्रवार को जिला स्तरीय जनता दरबार में पहुंचीं।

जिला स्तरीय जनता दरबार कलेक्ट्रेट के ग्राम फ्लेक्स भवन में डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने एक-एक शिकायत की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। अब इन 53 मामलों में फरियादियों को कार्रवाई का इंतजार है। जनता दरबार में सबसे अधिक विविधता जमीन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों में दिखी। भूमि परिमार्जन, ऑनलाइन जमाबंदी, जमीन की मापी और कब्जे से लेकर भूमि विवाद के मामले सामने आए।

समयबद्ध निष्पादन का निर्देश डीएम ने राज...