जहानाबाद, सितम्बर 18 -- Jahanabad News: जहानाबाद कॉलेज के पास एनएच 33 से कल्पा जाने वाली सड़क पर अवैध निर्माण का आरोप रास्ता बंद होने से कल्पा समेत कई गांवों का आवागमन ठप होने की आशंका ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर तत्काल रोक लगाने की मांग जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। शहर के जहानाबाद कॉलेज के समीप एनएच 33 से कल्पा थाना तक जाने वाली पथ निर्माण विभाग की अति महत्वपूर्ण सड़क पर अवैध मकान निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग मनमानी कर रास्ता को बुरी तरह बाधित या बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके खिलाफ मचला और राजाबाजार समेत आसपास के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों की चिंताएँ डीएम को सौंपे गए इस आवेदन पर दर्जनों स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर हैं। म...