जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जमीन विवाद से लेकर राशन कार्ड, सड़क, बिजली, नल-जल और मुआवजे तक की 32 फरियादें शुक्रवार को जिला स्तरीय जनता दरबार में पहुंचीं। कलेक्ट्रेट के ग्राम फ्लेक्स भवन में एडीएम अनिल कुमार सिन्हा ने एक-एक शिकायत की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में सबसे अधिक विविधता जमीन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों में दिखी। भूमि परिमार्जन, ऑनलाइन जमाबंदी, जमीन की मापी और कब्जे से लेकर भूमि विवाद के मामले सामने आए। एडीएम ने राजस्व अधिकारियों को केवल कागजी जांच तक सीमित नहीं रहने, बल्कि आवश्यकतानुसार स्थल सत्यापन कर मामले का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। वहीं तालाब से अतिक्रमण हटाने और उसकी उड़ाही, विद्...