जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करपी थाना क्षेत्र के रामापुर फील्ड स्थित पावर ग्रिड के समीप छापेमारी कर महिला समेत दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। मौके से एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई। उत्पाद थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय शाह और मीना देवी के रूप में हुई है। संजय शाह के पास से 12 लीटर तथा मीना देवी के पास से 18 लीटर देसी शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ उत्पाद थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 20 लीटर शराब के साथ कारोबारी महिला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...