जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता जिले के शिक्षित एवं योग्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय के द्वारा 26 को प्रखंड परिसर जहानाबाद में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब कैम्प में प्रतिष्ठित निजी कंपनी एमआरएफ प्राइवेट लिमिटेड कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनी द्वारा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बीई- बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 34 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला नियोजनालय द्वारा बताया गया है कि जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल एवं रोजगार पोर्टल पर निबंधित हो...