जहानाबाद, नवम्बर 7 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता काको एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काको थाने की पुलिस ने बीवीपुर मुसहरी के पास छापेमारी कर जलकुंभी में छिपाकर रखी गयी 28 लीटर देसी शराब बरामद की है। वहीं, मौके पर करीब 200 किलो जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना पर बीबीपुर मुसहरी के पास कार्रवाई कर शराब बरामद किया गया तथा शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे जावा महुआ को नष्ट किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...