जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- जहानाबाद में शांतिपूर्ण प्रतिमा विसर्जन Jahanabad News: शहर से लेकर विसर्जन घाट तक सुरक्षा के थे प्रबंध डीएम - एसपी व अन्य पदाधिकारी रात भर शोभायात्रा पर रखे निगरानी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। 20 घंटे से अधिक समय तक निकाली गई शोभायात्रा के बाद मां दुर्गे की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को भेलावर - काको थाना क्षेत्र के दक्षिणी तालाब में किया गया। विसर्जन जुलूस को लेकर शहर में तो जगह-जगह सुरक्षा के प्रबंध किए ही गए थे, साथ ही शहर से दक्षिणी तालाब तक जाने वाले सड़क मार्ग पर भी पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। बुधवार की शाम पांच बजे से शोभायात्रा की शुरुआत हुई थी। इस दौरान डीएम छिरिंड वाई भूटिया और एसपी कोटा किरण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी रात भर और गुरुवार की दोपहर तक शोभा यात्रा पर निगरानी रख रहे थे। पुलिस अधीक्षक स्वयं प्...