Jahanabad News: 20 को जहानाबाद में निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा
जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। इस्कॉन द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन 20 जुलाई को किया जाएगा। यह यात्रा दोपहर 3:00 बजे गांधी मैदान गेट से प्रारंभ होगी और नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न होगी। भगवान श्री जगन्नाथ के भव्य रथ को पश्चिम बंगाल से मंगाए गए ताजे एवं सुगंधित फूलों से पारंपरिक शैली में आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित यह दिव्य रथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा तथा भगवान के दिव्य दर्शन का अनुपम अवसर प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: 18 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा रथ यात्रा का एक अन्य प्रमुख आकर्षण ओडिशा से पधार रही विशेष हरिनाम संकीर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.