जहानाबाद, सितम्बर 28 -- Jahanabad News: प्रभारी डीएम ने पात्र लाभुकों को तत्काल ऋण देने का दिया निर्देश अरवल में 90 के लक्ष्य के विरुद्ध 32 आवेदनों को मिली ऋण स्वीकृति अरवल, निज प्रतिनिधि।

समीक्षा बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की प्रगति को लेकर सोमवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी जिला पदाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैंकों को भेजे गए आवेदनों और ऋण स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 90 इकाइयों का लक्ष्य मिला है। इसके विरुद्ध जिला उद्योग केंद्र ने विभिन्न बैंकों को 124 आवेदन भेजे हैं, जिनमें अब तक 32 आवेदनों को ऋण स्वीकृति मिली है। यह निर्धारित लक्ष्य का 35.55 प्रतिशत है।

प्रगति पर नाराजगी समीक्षा में कुछ बैंकों की प्रगति अपेक्षित स्तर से कम...