जहानाबाद, अगस्त 10 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय के 14 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन जहानाबाद में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैम्प में शिक्षक के 20 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार अतिरिक्त सुविधाएं एवं प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे। सवैतनिक अवकाश एवं चिकित्सा बीमा (ईएसआई) की सुविधा। जिला नियोजनालय द्वारा इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है। कंपनी में चयन के लिए एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है। जॉब कैम्प में भाग लेने एवं चयन की पूरी प्रक्रिय...