Jahanabad News: 12 वाहनों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला
जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर पुलिस द्वारा सोमवार की शाम कलेर बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहनों के आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 12 वाहनों से 25 हजार रुपये जुर्माने की राशि वसूल की गई। इस संबंध में कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को कलेर बाजार में करीब दो घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न वाहनों को रोककर उनके कागजात और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। फोटो- 26 अक्टूबर अरवल-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.