Jahanabad News: 11 पंचायतों में कल लगेगा सहयोग शिविर
जहानाबाद, सितम्बर 13 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सितंबर माह के तीसरे मंगलवार, 15 सितंबर को जिले की 11 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से शिविरों के लिए अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शिविर काको प्रखंड की पिंजौरा व मनियावां, जहानाबाद की किनारी व मुंढेर, मखदुमपुर की कुमरडीह व धरनई, रतनी फरीदपुर की कसवां, मोदनगंज की जीतपुर कुरआ, घोसी की कुर्रे तथा हुलासगंज की चिरी व मुरगांव पंचायत में आयोजित होंगे। इन शिविरों में पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं की सुनवाई, विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का समाधान तथा सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शिविर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.