जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: ​अरवल, निज संवाददाता। बैदराबाद में बंगी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर फर्जी कड़वा तेल बनाकर बेचने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के जांचकर्ता रंजीत कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। जांच के दौरान मौके से 45 बोतल नकली तेल, 150 खाली बोतलें, 1600 रैपर और 150 ढक्कन बरामद किए गए हैं। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Godda News: तेतरिया में नकली ब्रांडेड उत्पादों की पैकिंग का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...