जहानाबाद, जुलाई 21 -- Jahanabad News: ​अरवल, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने सदर अस्पताल, अरवल का विस्तृत निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन जांच की। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​

अस्पताल की व्यवस्थाओं की स्थिति ​ओपीडी व इमरजेंसी मेंमरीजों के पंजीयन और आपातकालीन उपचार की स्थिति, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, पुरुष व महिला वार्ड तथा नवजात शिशु देखभाल इकाई, पैथोलॉजी लैब, पंजीकरण काउंटर और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। ​प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, अस्पताल प...