जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: ​अरवल, निज संवाददाता। परासी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ​जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परशुरामपुर की तरफ से एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने परशुरामपुर रोड स्थित पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू की।

पुलिस का कार्रवाई इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। ​पकड़े गए युवक की पहचान सोनू कुमार (पिता- धर्मेंद्र पासवान, ग्राम- परशुरामपुर) के रूप में हुई। बाइक के वैध कागजात नहीं दिखाने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह गाड़ी उसने लक्ष्मणपुर बाथे गांव के राजा कुमार से 10,000 रुपये में खरीदी है। ​सोनू की निश...