जहानाबाद, सितम्बर 30 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हुलासगंज एवं इसके अंतर्गत संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बुधवार को विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस अभियान के तहत कुल 1706 लाभार्थियों की जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर प्रकाश ने बताया कि इस तरह के विशेष जांच एवं उपचार कार्यक्रमों से आम लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं अपने घर के आसपास ही उपलब्ध हो रही हैं। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास...