जहानाबाद, अगस्त 30 -- Jahanabad News: प्रतिदिन मुख्य मार्ग पर लगता है जाम, होती है परेशानी हुलासगंज प्रखंड के आसपास के कई गांवों और प्रखंडों से आने-जाने वाले वाहनों का मुख्य मार्ग यही बाज़ार होकर गुजरता है हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज बाजार में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

बाजार और संकरी सड़कों पर जाम की समस्या मुख्य बाजार और संकरी सड़कों पर दिनभर लगने वाला जाम न केवल लोगों के समय की बर्बादी कर रहा है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं के लिए भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे हालात में बाईपास सड़क का निर्माण अब अपरिहार्य आवश्यकता बन चुकी है। ग़ौरतलब है कि हुलास गंज बाजार के बीचोंबीच एसएच 4 गया-पटना सड़क गुजरी है, जिस पर वाहनों का परिचालन हाल के वर्षों में काफी बढ़ा है।

हुलासगंज की भौगोलिक स्थिति पटना से च...