जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- हुलासगंज बाजार में जाम और अतिक्रमण की समस्या Jahanabad News: यातायात के नियमों की अनदेखी कर सड़क पर गाड़ी खड़ी करना न केवल लोगों की आदत बन चुकी है बल्कि सड़क वनवे हो जाती है सड़क पर वाहन खड़ा किए जाने से वनवे हो जाती है सड़क, वाहनों की लगती है कतार हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज बाजार में लगातार बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। गया -पटना मुख्य मार्ग से एच-4 जो लगभग बाजार के बीचोंबीच गुजरते है। मुख्य बाजार, तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। । सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में बेतरतीब ढंग से टेम्पो,टोटो एवं अन्य वाहनों को खड़ी किया जाता है। यातायात के नियमों की अनदेखी कर ...