जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: कई गांव के किसानों को खेतों की सिंचाई करने में होगी सहूलियत

निर्माण प्रक्रिया मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के हिंगुआ पईन का जीर्णोद्धार अब शीघ्र होगा। भैख और मकरपुर पंचायत के किसानों के द्वारा इसकी मांग वर्षों से की जा रही थी। लोगों की मांग के बाद इसकी अनुशंसा सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा सरकार से की गई थी। अनुशंसा के बाद सिंचाई विभाग ने संज्ञान लेते हुए निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नहर का लाभ जिसके तहत टीम के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निर्माण के बाद हिंगुआ पईन उदेरा स्थान बराज से निकलने वाले नहर से मिल जाएगा। इसके बाद यह नहर का रूप ले लेगा। इसके निर्माण से दर्जनों गांव के किसानों को लाभ होगा। भैख पंचायत के महादेव बिगहा, लोहागढ़, मिश्रा विगहा, लोदीपुर, शिवनगर होते हुए मकरपु...