जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। हादसे के बाद पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। वहीं चालक फरार हो गया है। जिसकी पहचान की जा रही है। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाइवा का पीछा कर पुलिस टीम के द्वारा जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हाइवा और ऑटो के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हुई। मृतकों में परासी निवासी राजगीर राम एवं उनकी पत्नी मनीषा देवी, भदासी के रामदयाल रजवार एवं गुली बिगहा निवासी अमरजीत कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के शवों का पोस्टमार्टम करते हुए परिजन को सौंपा दिया गया है। इस मामले में परिजन के बयान के आधार पर केस दर्ज सदर थाना में किया जाएगा एवं उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...