जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 2080 लीटर जावा महुआ नष्ट कर दिया। इस दौरान चार घरों से 20 लीटर चुलाई शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर एलटीएफ के सहयोग से की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ नष्ट कर दिया और बरामद शराब व उपकरणों को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...