जहानाबाद, अगस्त 9 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। शहर के अंबेडकर वाचनालय में हम पार्टी सेक्युलर की जिला कमिटी का विस्तार प्रदेश से आए हुए पदाधिकारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ भीम सिंह, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजीव रंजन की उपस्थिति में हुआ। जिलाध्यक्ष शिवकुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी के सभी सदस्य को जिम्मेदारी दी गई। सभी सदस्य को प्रदेश प्रवक्ता डॉ भीम सिंह के द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि आप सभी के कंधों पर पार्टी की मजबूती की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े एवं सरकार के द्वारा जो भी योजना चलाई जा रही है उसकी भी जानकारी देकर लाभ दिलाने का काम करें। तभी जाकर लोग पार्टी से जुड़ेंगे एवं हमारी पार्टी मजबूत बनेगी। इसमें जिला स्तर के पदाधिकारी से लेक...