जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता विसुनगंज थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में विसुनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें हत्या के प्रयास मामले में आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी हीरालाल यादव की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई, उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...