Jahanabad News: हत्या के प्रयास के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। भेलावर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान आशियावां गांव निवासी सनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भेलावर थाना कांड संख्या 124/26 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में सनोज कुमार नामजद अभियुक्त था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.